काॅलेज परिसर में प्रभारी प्रिंसिपल ने की फांसी लगाकर आत्महत्या…

0

दुर्ग :– काॅलेज परिसर में प्रभारी प्राचार्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। मृतक शिक्षक का नाम भुवनेश्वर नायक है, जो दुर्ग के शासकीय नागरिक कल्याण काॅलेज में प्रभारी प्राचार्य थे। भुवनेश्वर नायक का शव पुराने काॅलेज परिसर में फंदे पर लटका हुआ मिला। जिसके बाद काॅलेज के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी नांदिनी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here