रामानुजगंज :– रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के बीच विवाद का मामला ठंडा भी नही हुआ था की विधायक बृहस्पद सिंह एक बार फिर विवादों मे छा गए हैं, अबकी बार मामला डिप्टी कलेक्टर के साथ अभद्र व्यवहार का हैं जिसमे एक तालाब की जमीन के विवाद के प्रकरण की जानकारी लेने के लिए विधायक सिंह ने डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल कुमार रजक को मोबाइल से काल किया।शुरुआत में उनके बीच सामान्य चर्चा होते रही लेकिन जैसे-जैसे बात आगे बढ़ी विधायक आपा खो गए और गाली गलौच पर उतर आए। विधायक की दंबगई का आडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
सुने विधायक ने क्या कहा
विधायक बृहस्पत सिंह के गाली गलौच से आहत डिप्टी कलेक्टर रजक ने इस पूरी घटना की शिकायत कलेक्टर व एसडीएम से कर दी है।
