आज का राशिफल एवं पंचांग….

0

आज का राशिफल एवं पंचांग8 अगस्त 2021, रविवार
🌺🔥🏵️🎯🌹💐💐🌷🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अमावस
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुष्य
योग (सूर्योदयकालीन)-व्यतिपात
करण (सूर्योदयकालीन)-चतुष्पद
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-रविपुष्य/सर्वार्थसिद्धि योग/हरियाली अमावस/मूल प्रारंभ
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में स्वर्ण दान दें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💐🔥🌸🌷🎉🌹🌺🏵️🎯
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🏵️

मेष:-

आज आपका मन धर्म-कर्म में लगेगा। पुराने मतभेद सुलझने के कारण आपको सकारात्मक रहेंगे। आपको धन लाभ होगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से लेनदेन न करें। बातचीत करते समय सतर्क रहें। विरोधियों पर नजर रखें।
🏵️🎯💐🔥🌷🎉🌹🌺🌸

वृष:-

आपका दिन शानदार रहेगा। नई जानकारी मिलेगी। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की सूचना मिलेगी। महिला वर्ग से लाभ होगा। आपका काम आगे बढ़ेगा।
🌸🌺🌹🎉🔥🔥🎯🎯🏵️

मिथुन:-

आपकाे आज घाटा हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। काम की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। कारोबार सामान्य रहेगा।
🏵️🎯🔥🎉🌺🌺🌸🌷💐

कर्क:-

धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होगें। किसी काम में लाभ की संभावना है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।
💐🌷🌸🎉🔥🎯🎯🏵️🌹

सिंह:-

अधिक काम होने के कारण कुछ दिक्कत महसूस करेंगे। हालांकि परिवार वालों के सहयोग से आपको कुछ राहत मिल सकती है। धर्म-कर्म के कार्य करेंगे।बजट प्रभावित हो सकता है।किसी बात को लेकर ज्यादा चिंता न करें।
🏵️🏵️🔥🔥🎉🌸🌷💐🌺

कन्या:-

आपको धन लाभ होगा। आपको किसी बुद्धिजीवी की मदद मिलेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद सुलझ सकते हैं। छात्रों को नई जानकारी मिलेगी। कारोबार में लाभ होगा।
🌺💐🌸🎉🔥🏵️🌹🎯🎯

तुला :–

आपका किसी से विवाद हो सकता है। किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद उभर सकते हैं। अचल संपत्ति को लेकर विवादित स्थिति निर्मित होने की आशंका है। तनाव को कम करने का प्रयास करें।
🎯🌹🔥🔥🎉🌸💐🌺🌷

वृश्चिक:-

आज आपको लाभ होने की संभावना है। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं।
🌷🌺💐🌸🎉🔥🌹🎯🏵️

धनु:-

किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। दफ्तर में अफसर से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। कारोबार में लाभ की संभावना है। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी की सलाह से आपके कार्य पूरे होंगे।
🏵️🎯🌹🔥🎉🌸💐🌺🌷

मकर:-

कुछ लोगों की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। दफ्तर में काम का दबाव रहेगा। किसी की बात से आपको ठेस लग सकती है।जरूरी फैसले परिवार के लोगों से पूछकर लें। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। सेहत में सुधार होगा।
🌷🌺💐🌸🔥🌹🎯🏵️🏵️

कुंभ:-

आपकी पुराने मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। छात्रों को खुशखबरी मिलेगी। काम के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। काम पूरे होंगे।
🏵️🎯🌹🌸💐💐🌷🎉🎉

मीन:-

सामाजिक कार्यों में आज हिस्सा लेंगे। आपकाे कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। कार्य को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। किसी की तबियत बिगड़ने की आशंका है। स्वास्थ्य सेवा में ज्यादा खर्च होगा।
🎉🌷💐🌸🌹🎯🏵️🔥🌺

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here