कुनकुरी :– भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति की बैठक आज कुनकुरी मंडल में संपन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम भारतमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन किया गया। इसके साथ ही स्वर्गीय श्री शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव जी के चित्र पर उनके जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय श्री उपेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष भाजपा कुनकुरी माननीय श्रीनायक मिश्रा, जिला अध्यक्ष भाजयुमो माननीय श्री अमन शर्मा जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो माननीय श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष मुनेश्वर केसर, जिला भाजयुमो के मण्डल प्रभारी सत्यम सिंह, जिला भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता श्री संकेत साय, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी संदीप सोनी, भाजयुमो मंडल कुनकुरी अध्यक्ष श्री अमित मिश्रा, भाजयुमो महामंत्री मंडल कुनकुरी श्री बॉबी ताम्रकार, भाजयुमो कुनकुरी मंडल के समस्त पदाधिकारी एवम अन्य अतिथि गण शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय श्री उपेन्द्र यादव ने कहा युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। कार्यकर्ता निस्वार्थ होकर एकजुट होकर कार्य करें तो भाजपा की जीत सुनिश्चित है। सभी युवा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एकजुट होकर भाजपा के आदर्शों का अनुशरण करते हुए पार्टी के लिए कार्य करना है। जिला अध्यक्ष भाजयुमो माननीय श्री अमन शर्मा जी ने कहा कि आने वाले चुनाव में एकजुट होकर कार्य करना है तथा 1 बूथ 20 यूथ के लक्ष्य को पूरा करना है ।
