लखनपुर :- सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। लखनपुर पुलिस द्वारा आरोपी राज नारायण जायसवाल आ. गया प्रसाद जायसवाल उम्र 53 वर्ष जाति कलवार साकिन को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध रूप से विक्रय करने हेतु 2.950 किलो ग्राम गांजा कीमती 29500 रुपए एवम् मध्यप्रदेश में बिकने वाली अंग्रेजी शराब 6 लीटर 260 मिलीलीटर कीमत 5835 रुपए के साथ गिरफ्तार किया हैं।
गिरफ्तार आरोपी के ऊपर 20 बी एन. डी. पी. एस. एक्ट एवं 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही मे थाना लखनपुर के प्रभारी उप निरीक्षक शिशिरकांत सिंह, उप निरीक्षक सुरेश चंद्र मिंज एवम् लखनपुर थाना के समस्त स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही।
