ADGP जीपी सिंह के 10 से ज्यादा ठिकानों पर ACB ने मारा छापा..

0

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने ही पूर्व मुखिया ADGP जीपी सिंह के ठिकानों पर छापे मारे हैं। ADGP जीपी सिंह पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। इसके साथ ही उनसे जुड़े कई अफसर भी निशाने पर हैं। फिलहाल कार्रवाई सुबह 6 बजे से जारी है। ACB मामले का खुलासा संभवत शाम तक कर सकती है। इसके बाद उनके खिलाफ ब्यूरो में मामला भी दर्ज हो सकता है।
जानकारी के मुताबिक, ACB की 10 अलग-अलग टीमें ADGP जीपी सिंह 10 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई कर रही हैं। प्रदेश में संभवत: यह पहली बार है जब किसी IPS अफसर के खिलाफ ACB की ओर से कार्रवाई की जा रही है। ADGP जीपी सिंह साल 2019 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के मुखिया थे। उन्हें सरकार ने एक साल पहले वहां से हटाकर पुलिस अकेडमी भेज दिया था। इससे पहले IPS जीपी सिंह रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के IGP भी रह चुके हैं।
ACB की एक टीम ने जीपी सिंह के कंप्यूटर ऑपरेटर मनी भूषण के एसबीआई के पास स्थित मकान में छापा मारा है। वहां से कंप्यूटर ऑपरेटर का पूरा सिस्टम जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि खुफिया सिस्टम से फोन सुनने के शक के चलते ऐसा किया गया है। वहीं राजनांदगांव में भी सिंह के CA के घर पर कार्रवाई चल रही है। वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म हाउस और प्रीतपाल सिंह के घर पार भी रेड की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here