आज का राशिफल एवं पंचांग:-28 अप्रैल 2021, बुधवार
🌹🎯🎉🌸🌺🌷💐🏵️🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-बुधवार
🍁💐🌷🌷🌺🌸🎉🎯🌹
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-विशाखा
योग (सूर्योदयकालीन)-व्यतिपात
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/अमृत योग
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी बटुक को हर फल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌹🎯🌸🍁🌷🏵️🌺🌺💐
आज का राशिफल
🏵️💐🌺🌷🍁
मेष:-
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ भी अधिक रहेगी और धन भी व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। जिससे आपके कार्य कौशल में वृद्धि होगी। आज कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो जाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
🍁🌷🌺💐🏵️🌸🎯🌹🎉
वृष:-
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज धन लाभ हो सकता है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान भी बढ़ेगा। व्यवसाय में समय-समय पर लिए गए निर्णय आपके लिए कारगर साबित होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी ।
🎉🌹🎯🌸🏵️🌺🌺🌷🍁
मिथुन:-
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन भी हो सकता है। भाइयों की मदद से आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। राजनीति से संबंधित जातकों को आज लाभ होगा और आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। सायंकाल के समय आज वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें, नहीं तो कोई चोट लग सकती हैं।
🍁🌷🌺🏵️🌸🎯🌹🎉💐
कर्क:-
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक संपर्कों से लाभ होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से भी धन कोष में वृद्धि होगी।आज उपहार मिलने के भी योग बन रहे हैं। आमदनी में पिछले दिनों के मुकाबले इजाफा होगा। व्यवसाय की योजनाओं को आज गति मिलेगी और मान सम्मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होता दिख रहा है।
🍁🌷🌺🏵️🌸🎯🎉🌹🌹
सिंह:-
आज आपको दिन के आरंभ में किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए स्वयं निर्णय ले सकेंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और मित्रों के सहयोग से आज आपको आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास दिखने लगेंगे और आप को आशातीत सफलता प्राप्त होगी। आज लाभ होगा।
🌹🎉🌸🌸🏵️🌺🌷🍁💐
कन्या:-
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलने से आपको संतोषजनक लाभ होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज छोटी मोटी बहस बाजी से बचना होगा अन्यथा भविष्य के आपके संबंध खराब हो सकते हैं। व्यापार में प्रतिद्वंद्वियों के लिए आज आप सिरदर्द बने रहेंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज समाप्त होगी।
💐🍁🌷🌺🏵️🌸🎉🌹🎯
तुला:-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार में भागदौड़ अधिक रहेगी । परिजनों अथवा किसी नजदीकी से उपहार मिलेगा । यदि आपका अपने भाइयों से कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।
🎯🌹🎉🌸🏵️🌺🌷🍁💐
वृश्चिक:-
आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का रहेगा। समाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी । कार्यक्षेत्र पर किसी पुरानी बात को लेकर साथियों के साथ भेदभाव बढ़ेगा, लेकिन विवेक जागृत रहने के कारण स्थिति गंभीर नहीं हो सकेगी। आज आपके कुछ पुराने व्यवसायिक संबंध खराब हो सकते हैं। संतान की शिक्षा से संबंधित आज कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
💐🍁🌷🌺🏵️🌸🎉🌹🎯
धनु:-
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी। कारोबारियों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसके लिए चक्कर काटने पड़ सकते हैं। कारोबार में आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आप के मान सम्मान की कीर्ति बढ़ेगी। आज आपके शत्रु आपके विरुद्ध कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं।
🎯🎉🌸🏵️🌺🌷🍁💐
मकर:-
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। वाहनों के प्रयोग से आज आपको सावधानी बरतनी होगी। सावधान रहें। सामाजिक क्षेत्र पर आप अत्यंत बुद्धिमान समझे जाएंगे। कई उपयोगी वस्तुओं पर धन खर्चा होगा।
नौकरी में पदोन्नति के योग हैं ।
💐🍁🌷🌺🌸🌸🎉🎯🌹
कुंभ:-
आज का दिन आपके लिए कुछ उन्नति भरा रह सकता है। आज आपको अपने मित्रों से कुछ निराशा हाथ लग सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े कर्मचारियों पर आज जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र मे मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त करेंगे ।यदि आप व्यवसाय परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो दिन अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष के रिश्तों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।
🌹🎯🎉🌸🌺🌷🍁💐🏵️
मीन:-
आज का दिन आपके लिए मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए होगा। आज आपकी पास व दूर की यात्रा भी साकार हो सकती है। बिजनेस की बढ़ती प्रोग्रेस को देखकर आप काफी खुश होंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आज गुरुजनों की मदद मिलेगी ।
🏵️💐🌷🌺🌸🎉🎯🎯🌹
