सीतापुर SDM के सरकारी वाहन और बाइक में जोरदार भिड़ंत,,,, बाइक सवार की हालत गंभीर…

0

सरगुजा :- सीतापुर SDM के सरकारी वाहन और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें आई है। इस जबरदस्त भिड़ंत में बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय सरकारी वाहन में SDM दीपिका नेताम मौजूद थीं। वहीं हादसे को लेकर घायल के परिजनों ने आक्रोश जताया है। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा मुख्य मार्ग में हुई, जहां SDM के सरकारी वाहन और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई है। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया है। और गंभीर चोट की वजह से घायल युवक बात नहीं कर पा रहा है। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सीतापुर के CHC अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक सहित उनके परिजनों ने SDM सीतापुर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है तथा युवक के उपचार के खर्च को वहन कि मांग की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here