अजब प्रेम की गजब कहानी,,, 3 बच्चो की मां 7वी कक्षा के लड़के के साथ फरार…

0

गोरखपुर :- आपने सुना ही होगा कि प्यार अंधा होता है। प्यार जाति, धर्म, उम्र आदि के बंधनों से मुक्त होता है। यह बात उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सच साबित हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र में अजब प्यार की गजब कहानी वाला मामला सामने आया है। यहां गांव में तीन बच्चों की एक मां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ फरार हो गई है।
नाबालिग लड़के के परिवार के लोग इस घटना के बाद से ही परेशान हैं और यूपी पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस नाबालिग लड़का व महिला को तलाश कर रही है। बता दें कि नाबालिग लड़का 15 साल का है। ऐसे में गांव के लोगों के साथ मिलकर परिवार के लोग महिला व लड़के का पता लगा रहे हैं।
पुलिस को गांव के लोगों ने बताया है कि काफी समय से लड़का व महिला के बीत दोस्ती थी। दोनों को आपस में बात करते हुए अक्सर कई लोगों ने पहले भी देखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here