8 महिला कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी…कल ही लगवाया था कोरोना वैक्सीन…

0

अयोध्या :- अयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन मार्ग के चेकिंग प्वाइंट पर तैनात आठ महिला कांस्टेबल की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। बेचैनी और मूर्छा आने के लक्षण के बाद इन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी महिला आरक्षियों को शुक्रवार को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई थी। ये सभी महिला कांस्टेबल राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग के चेकिंग प्वाइंट पर ड्यूटी में तैनात थी।
कल ही डीआईजी समेत जिले भर के पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई थी। अन्य सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी पूरी तरह से स्वस्थ हैं । सिर्फ इन्हीं आठ महिला पुलिस कर्मियों के तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here