आज का राशिफल एवं पंचांग:-18 जनवरी 2021, सोमवार
🧨🌹🏵️🍁🎯🌸🌺🌺🛶
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-पौष
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-सोमवार
🌺🌸🎯🍁🏵️🌹🎉💐🥀
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-परिघ
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में सफ़ेद तिल चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🌸🏵️🎯🧨🐚🛶🌹🍁
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁
मेष:-
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ और वृद्धि के योग हैं। कानूनी मामलों को लेकर स्थिति अनुकूल रहेगी। कारोबार में नए काम मिल सकते हैं। दुुष्टों से सावधान रहें। सत्संग का लाभ मिलेगा। आपके कार्य आसानी से होंगे।
🍁🌹🛶🐚🧨🏵️🌸🌸🌺
वृष:-
आज का दिन दिक्कतों से भरा हो सकता है। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद सूचना मिल सकती है। किसी से विवाद की आशंका बनी हुई है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यवसाय के सिललिसे में यात्रा कर सकते हैं।
🌺🌸🏵️🧨🐚🛶🌹🍁🎯
मिथुन:-
आज युवाओं को नौकरी मिल सकती है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। अचानक किसी कार्य में लाभ होने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। कारोबार को लेकर की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। नए काम मिलेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा ।
🎯🍁🌹🛶🐚🏵️🌸🌸🌺
कर्क:-
स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। नौकरीपेशा की अफसरों से मुलाकात होगी। स्थानांतरण या पदोन्नति फिलहाल लंबित रहेगी। आपको धन लाभ हो सकता है। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर कर पाएंगे। कारोबार को लेकर नई योजना बनेगी। सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।चोट लग सकती है। सावधान रहें।
🌺🌸🏵️🐚🛶🍁🎯🎯🧨
सिंह:-
आज रिश्तेदारों की मदद करेंगे। धार्मिक कार्यों में हिसा लेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। सरकारी कार्यालयों में रुके कामों में गति आएगी। मतभेद सुलझ सकते हैं। छात्रों की समस्या का हल हो सकता है। पारिवार व रिश्तेदारों का सहयोग मिलता रहेगा। आमदनी में वृद्धि होगी।
🧨🎯🍁🛶🐚🏵️🌸🌹🌹
कन्या:-
आज किसी काम को लेकर यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।आपकी जीवन दिशा में परिवर्तन हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी विवादजनक स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। आज जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। युवा वर्ग अपने कार्य सफलतापूर्वक कर पाएंगे। छात्रों को परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश का प्रस्ताव मिल सकता है।
🌹🌸🏵️🐚🛶🍁🧨🌺🌺
तुला:-
आज काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। घर वालों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी मिलेगी। नए लोगों से भेंट होगी। धन लाभ होने की प्रबल संभावना है ।
🌺🧨🍁🛶🐚🏵️🌸🌹🎯
वृश्चिक:-
आज संपत्ति में बढ़ोतरी के योग हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत की जानकारी मिलेगी। मित्रों से मतभेद दूर होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। आज धनहानि की आशंका है। तबियत खराब होने के चलते बनते कामों में विघ्न हो सकता है। गुस्से व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कारोबार बेहतर रहेगा।
🎯🌹🐚🛶🍁🧨🌺🍁🏵️
धनु:-
किसी विवाद में आज न पड़ें। संतान संबंधी कष्ट की आशंका है। छात्रों के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में कार्य की सराहना होगी। किसी कार्य को पूरा करने की इच्छा प्रबल होगी। धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। आज आपकी पुरानी दिक्कत दूर हो जाएंगी। व्यवसाय के विस्तार के बारे में गंभीरता से विचार करें। कानूनी मामले आगे बढ़ सकते हैं।
🏵️🍁🌺🧨🛶🐚🎯🎯🌸
मकर:-
आज यात्रा न करें। किसी से बिना वजह अनबन हो सकती है। अप्रिय खबर मिल सकती है। चिंता तथा तनाव रहेगा। कारोबार ठीक चलेगा। आज धन हानि हो सकती है। सावधान रहें। कारोबार को बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
🌸🎯🐚🛶🧨🍁🏵️🌹🌹
कुंभ:-
आज कारोबार से लाभ में वृद्धि के योग हैं। कानूनी मामलों को लेकर स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यवसाय में नए मौके मिल सकते हैं। कुटिल लोगों से बचकर रहें । किसी काम को लेकर यात्रा हो सकती है।
🌹🏵️🍁🛶🐚🐚🎯🌸🌺
मीन:-
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहयोगियों की मदद मिलेगी। किसी काम के नहीं होने से बेचैनी रह सकती है। ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
🌺🌸🎯🐚🍁🏵️🏵️🌹🧨