आज का राशिफल एवं पंचांग:-30 दिसंबर 2020, बुधवार
🌺🏵️🌸🍁🐚🎠🎯🎯🔥
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-बुधवार
🔥🎯🎠🐚🌸🏵️🏵️🌺💐
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पूर्णिमा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आर्द्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-ब्रह्म
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-वायव्य
💐🌺🏵️🌸🎠🎯🔥🍁🍁
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-स्नानदान पूर्णिमा
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में हरे फल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🎯🌸🔥🏵️🍁🎠🐚💐
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸
मेष:-
आज आपके प्रयास की सराहना नहीं होगी। आपको किसी की बातों से ठेस लग सकती है। कार्य की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। पारिवारिक कार्यों के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं।
🌸🍁🎠💐🐚🏵️🔥🎯🌺
वृष:-
आज किसी करीबी की तबियत बिगड़ने से आप चिंतित हो सकते हैं। आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। किसी भी विवाद को टालने का प्रयास करें। आपका खर्च ज्यादा ज्यादा होगा।
🌺🎯🔥🏵️🐚💐🍁🌸🌸
मिथुन:-
आज आपको लाभ होगा। आज बेहद खुश रहेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपनी ज्यादातर जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरीपेशा का स्थानांतरण हो सकता है।
🌸🍁💐🐚🏵️🔥🎯🌺🎠
कर्क:-
आज परिवार में कुछ कलह की स्थिति निर्मित हो सकती है। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद गहरा सकता है। युवाओं को कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। ज्यादा तनाव लेने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं।
🎠🌺🎯🔥🏵️🐚💐🍁🌸
सिंह:-
आज आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। कुछ नुकसान होने की आशंका है। नए काम से लाभ होगा। किसी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आलस्य न करें। कार्य को टालने से बचें। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। अनजान लोगों से ज्यादा मेलजोल न बढ़ाएं। धन लाभ हो सकता है।
🍁💐💐🐚🏵️🔥🎯🌺🎠
कन्या:-
नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना है । समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। सेहत को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। आपको जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। आज ज्यादा खर्च हो सकता है। अचानक किसी से विवाद हो सकता है।
🎠🌺🔥🔥🏵️🐚💐🍁🌸
तुला:-
आज सत्संग का लाभ मिलेगा। आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आपको धन लाभ हो सकता है। आज आप काफी खुश रहेंगे।
🌸🍁💐🐚🔥🌺🎠🎯🎯
वृश्चिक:-
आज किसी से विवाद होने की आशंका है। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। दफ्तर की जिम्मेदारी पूरी कर पाने में कुछ असमर्थता रहेगी। किसी सहयोगी से आपको मदद मिलेगी। कर्ज ले सकते हैं। अनावश्यक कार्यों में खर्च न करें। जीवनसाथी के साथ किसी जरूरी काम से बाहर जा सकते हैं। बुजुर्गों की तबियत खराब हो सकती है।
🎯🎠🌺🐚💐🍁🌸🏵️🏵️
धनु:-
आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। आगामी दिनों में बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। ऑफिस में आज आपका सराहना होगी। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
🏵️🌸🍁💐🐚🎠🎯🎯🔥
मकर:-
किसी कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा। किसी से मतभेद होने की आशंका है। पुरानी बीमारी उभर सकती है। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। धन लाभ होगा। आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। बोलचाल पर काबू रखें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
🔥🎯🎠🐚💐🍁🌸🏵️🌺
कुंभ:-
आपकी परेशानियां दूर होंगी। नए काम से लाभ होगा। आपकी सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। उधार देने से बचें। जरूरी न हो तो आज यात्रा को टालें। मानसिक रूप से बेहद मजबूत रहेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी।
🌺🏵️🌸🍁💐🐚🎠🎯🔥
मीन:-
मित्रों के सहयोग से आपकी कुछ चिंता दूर होगी। पारिवारिक पक्ष मजबूत रहेगा। अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। विवाद को टालें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में लाभ होगा।
🔥🎯🎠🐚💐🍁🌸🏵️🌺
