आज का राशिफल एवं पंचांग:-23 दिसंबर 2020, बुधवार
🏵️🐚🌸🍀🎉🎯💐🌺🔥
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-बुधवार
🔥🌺💐🎯🎉🍀🌸🐚🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)-वरियान
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
🐚🌸🍀🍀🎯🎯💐🌺🔥
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-पूर्व
चंद्र स्थिति-मेष
मुहूर्त-पंचक समाप्त/वाहन क्रय मुहूर्त
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में हरे फल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯🎉🍀🍀🏵️🏵️🌸🐚🐚
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
मेष:-
आज किसी के साथ विवाद हो सकता है। अपने काम को लेकर ढिलाई न बरतें। आपकाे धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में आज अफसरों से कुछ मतभेद हो सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। नए लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। इलाज में खर्च होगा।
🔥🏵️🌺🍀🍀🎉💐💐🎯
वृष:-
सेहत की स्थिति कमजोर रहेगी। निवेश से लाभ होगा। आपका काम अच्छा चलेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। आपका किसी से पुराना मतभेद सुलझेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में रूझान बढ़ेगा। धर्म-कर्म के कार्य करेंगे। युवाओं को लाभ होगा ।चिंता दूर होगी।
🐚🎉🍀🌸🌸🌺🌺🏵️🔥
मिथुन:-
बातचीत करते समय सावधान रहें। शत्रु पक्ष से नुकसान संभव है। आमदनी के नए अवसर मिलेंगे। आपका काम आगे बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी भी विवाद से दूर रहें। आज यात्रा को टालें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। चोट लग सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे ।
🏵️🌺🎯🌸💐🍀🍀🎉🐚
कर्क:-
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप अपनी ज्यादातर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। वाणी पर संयम रखें। किसी की उलझन दूर कर सकेंगे । पुराने निवेश से लाभ होगा ।
🎉🍀🔥💐🌸🎯🌺🌺🏵️
सिंह:-
आपको आज किसी काम में नुकसान संभव है। तनावग्रस्त हो सकते हैं। विरोधियों की हरकतों पर नजर रखें। आपका काम आगे बढ़ेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। अनावश्यक खर्च हो सकता है।
🎯🎯🌸🐚💐💐🔥🍀🎉
कन्या:-
आपकाे लाभ होगा। बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। आपके काम समय पर पूरे होंगे। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सहयोगियों की मदद से जिम्मेदारी पूरी होगी। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे ।
🍀🔥💐🏵️🐚🌸🎯🌺🌺
तुला:-
आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। कारोबार को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी। आप आज काफी उत्साहित रहेंगे। जीवन में नयापन महसूस करेंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं।
🌺🎯🌸🐚🎉🏵️💐🔥🍀
वृश्चिक:-
निवेश से लाभ होगा। वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज खर्च ज्यादा होगा। अपने काम को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। संतान पक्ष की दिक्कत दूर होगी। आपका दिन अच्छा रहेगा।
🔥💐🏵️🎉🐚🌸🎯🎯🌺
धनु:-
आपका कारोबार अच्छा चलेगा। अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। बाहर जाते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।
🍀🌸🐚🐚🎉🏵️🏵️💐🔥
मकर:-
आज ज्यादा जिम्मेदारी की वजह से बेहद तनावग्रस्त हो सकते हैं। आपका किसी से विवाद होने की आशंका है। सेहत बिगड़ सकती है। घऱ-परिवार में कलह की स्थिति निर्मित हो सकती है। आपको शत्रुओं से आज सतर्क रहना होगा। अधिक खर्च होगा। किसी रिश्तेदार के यहां से जरूरी सूचना मिल सकती है। मित्रों से मुलाकात होगी। आपका कारोबार सामान्य रहेगा ।
🔥💐🏵️🎉🌺🐚🌸🎯🍀
कुंभ:-
अपरिचित व्यक्ति से सतर्क रहें। अपनी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। आपका काम आगे बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। बाहर का खाने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। परिवारिक जिम्मेदारियों को पूरी करेंगे। धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी।
🎯🌸🌸🐚🌺🎉🏵️💐🔥
मीन:-
आपका काम आगे बढ़ेगा। दिन अच्छा बीतेगा। मित्रों के सहयोग से आपकी दिक्कतें दूर होंगी। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा । आपको कारोबार में लाभ होगा। दिनभर व्यस्त रहेंगे।
🎉🌺🐚🐚🌸🎯🎯🍀🍀
