शिक्षक भर्ती हेतु प्राथमिकता क्रम निर्धारण 16 दिसम्बर से

0

अम्बिकापुर :- लोक शिक्षण सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक से प्राप्त जानकारी अनुसार शिक्षण संवर्ग के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु संभाग की प्राथमिकता का क्रम निर्धारित करने की प्रक्रिया 16 से प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया है कि व्यापम द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों से शिक्षक पद पर चयन होगी। संभाग का क्रम निर्धारित करने की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाईन होगी तथा विभाग के वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू.इडूपोर्टल.सीजी.एनआईसी.इन पर जाकर भरी जा सकेगी। अभ्यार्थी पूर्व में दी गयी चयन परीक्षा के आधार पर अपने प्राथमिकता वेब पोर्टल पर भरेंगे। इस हेतु संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण, सरगुजा संभाग अम्बिकापुर के कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाया गया है जहां से और अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हेल्प डेस्क का सम्पर्क नम्बर 9399630099, 7974466765 है। अभ्यर्थी कार्यालय में उपस्थित होकर भी रजिस्ट्रशन करा सकते है। प्राथमिकता निर्धारित करने की अंतिम तिथि 28 दिसम्बर 2020 तक निर्धारित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here