होलीक्रॉस वीमेंस कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस …

0

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : होलीक्रॉस वीमेंस कॉलेज, अंबिकापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस हर्षोल्लास  के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  डॉ. एस. एन. पांडेय , ( रासेयो जिला संगठक) , विशिष्ट अतिथि खेमकरण अहिरवार( जिला संगठक) रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ के संरक्षण एवं निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्राचार्य डॉ. सिस्टर मंजू टोप्पो ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ युवायों के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और बैच लगाकर किया गया। इस दौरान स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतिया भी दी।
मुख्य अतिथि डॉ. एस. एन. पांडेय  ने अपने उद्बोधन में  राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। साथ ही अरुणिमा सिन्हा के बारे में जानकारी देते हुए स्वयं सेविकाओं को जीवन के कठिनाइयों से न डरते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया। खेमकरण अहिरवार द्वारा स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के बैच की विशेषता बताया। डॉ. (सिस्टर) मंजू टोप्पो ने स्वयं सेविकाओं का उत्साह बढ़ाते हुए निरंतर आगें बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम अधिकारी भारती यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। 
कविता एक्का (सहायक प्राध्यापक , हिंदी) एवं इंदु मति (सहायक प्राध्यापक  कंप्यूटर ) का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम संचालन सिस्टर संजीता कुजूर एवं सीरिया पटेल ने  किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय रासेयो इकाई की पूर्व दो कार्यक्रम अधिकारी, डॉ . तृप्ति पांडे एवं  डॉ. मृदुला सिंह  उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालीन छात्राएं एवं  स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here