हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस आलाकमान लोकसभा चुनाव पर ध्यान दे रही है। इसी क्रम में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में कुल 16 कांग्रेसी नेताओं को जगह दी गई है। इस कमेटी का चेयरमैन पी. चिदंबरम को बनाया गया है, वहीं टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें संजोयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कमेटी में आनंद शर्मा, जयराम रमेश, शशि थरूर और प्रियंका वाड्रा जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को स्थान दिया गया हैं।

