हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : बलरामपुर के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पर लगाए गए आरोप के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बृहस्पति सिंह पर कार्यवाही करते हुए उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया है। उल्लेखनीय हैं कि बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस की करारी हार के लिए टीएस सिंहदेव और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को ज़िम्मेदार ठहराया था। बृहस्पति सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि भूपेश बघेल पर आलाकमान को भरोसा था इसलिए सीएम ना बनने पर सरगुजा की सभी सीटें हरवा दी. उन्होंने कहा जिन्होंने पार्टी को हराया उनके साथ समीक्षा नहीं करनी चाहिए बल्कि ऐसे नेता को कान पकड़ कर पार्टी से निकाल देना चाहिए. उनके इस बयान के बाद पार्टी में उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही थी जिसे देखते हुए प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेदू ने उन्हें नोटिस जारी किया हैं।