हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी : मनेंद्रगढ़ में तेंदुए के बाद अब बाघ ने आतंक मचाना शुरू कर दिया हैं। आदमखोर बाघ ने एक ग्रामीण को अपना शिकार बना लिया हैं। बताया जा रहा हैं कि ग्रामीण मछली पकड़ने गया हुआ था जहां उसका सामना बाघ से हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर पी.एस ध्रुव वन अमले और प्रशासनिक अफसरों के साथ जंगल में स्टिक लेकर निरीक्षण के लिए पहुंचे। वहां पर उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश दी और सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की समझाइश भी दी हैं।

