हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र अम्बिकापुर :– ब्लाक लखनपुर के ज़िला पंचायत क्षेत्र के चांदो और अमलबीठी समिति के धान ख़रीदी का शुभारम्भ सभापति ज़िला पंचायत सरला सिंह और प्रदेश कांग्रेस सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। ज्ञात हो की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का प्रदेशव्यापी आगाज आज 1 दिसम्बर को हो गया हैं। जिले के उपार्जन केंद्रों में पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। धान खरीदी शुरू होने से समर्थन मूल्य पर धान बेचने किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई हैं। समितियों में खरीदी व्यवस्था से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह अपनी धर्मपत्नी एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती सरला सिंह जी के साथ किसानों के धान को खुद तौलकर कर धान खरीदी का शुभ आरंभ क्या। किसान एवं ग्रामीण वर्ग के लोगों के हितों में काम करने तथा उनके सहायता में सदैव तत्पर रहने वाले प्रदेश सचिव श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सरला सिंह को अपने बीच पाकर ग्रामीण काफी उत्साहित थे।



