सरभोका डैम में मिली एसईसीएल कर्मचारी की लाश…हाथ बांध फेंका गया था डैम में…

0

चिरिमिरी :- पोड़ी थाना अंतर्गत सरभोक्का डैम में पुलिस को स्थानीय लोगों से पानी में एक लाश तैरते हुए मिलने की सूचना मिली सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर वहां के कुछ स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से लाश को बाहर निकाला गया। लाश के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे। साथ ही मृतक की जेब से एस.ई.सी.एल. की आईडी कार्ड बरामद हुई। जिसकी मदद से उस अज्ञात लाश की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक एक दिन पहले से गायब था। मृतक का नाम विरेन्द्र सिंह पिता सुखदेव सिंह निवासी गोदरीपारा बताया जा रहा हैं।
आपको बता दें कि पोड़ी पुलिस मौत की जांच में लग गई है। मृतक का हाथ रस्सी से बंधा हुआ था। मामला अभी अंधेरे बस्ते में है, कहीं ना कहीं यह कत्ल का मामला है ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।
चिरमिरी क्षेत्र में इस वारदात के बाद लोगों में दहशत फैल चुका है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस वारदात का खुलासा कब तक करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here