आज का दिन लेकर आया है आपके लिए क्या खास,,, जाने आज के अपने राशिफल में..

0

आज का राशिफल एवं पंचांग 6 अगस्त 2021, शुक्रवार
🌸🌷🌹🏵️🌺🎉💐🎯🔥
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदषी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आर्द्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-वज्र
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/मास शिवरात्रि
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-शिव मंदिर में शिवलिंग का दुग्धाभिषेक करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🔥🎯💐🎉🌹🌺🏵️🌸🌷
आज का राशिफल
🌹🌹🌹🌹🌹

मेष:-

आज आपको खुशखबरी मिलेगी। लेनदेन सावधानीसे करें। जिम्मेदारी पूरी होने से अच्छा महसूस करेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। तरक्की के मौके मिलेंगे। आर्थिक समृद्धि मिलेगी। कैरियर से जुड़े फैसलों के लिए यह समय ठीक नहीं है।
🔥🎯💐🎉🏵️🌹🌹🌷🌸

वृष:-

आज आपको काफी सतर्क रहना होगा। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। किसी के साथ विवाद हो सकता है। नौकरी में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा।काम समय पर होने की संभावना है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। संतान पक्ष को सफलता मिलने पर प्रसन्न रहेंगे।
🌸🌷🌹🏵️🎉🎯🔥🌺🌺

मिथुन:-

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। आज आपको धन लाभ होगा। आत्मविश्वास उच्च शिखर पर रहेगा। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। लाइफ पार्टनर से आपको शुभ सूचना मिलेगी। रिश्तेदारों से आपके रिश्ते मधुर होंगे।
🌺🔥🎯🎉🏵️🌷🌸🌸💐

कर्क:-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कारोबार में कामयाबी मिलेगी। जोखिम न लें। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। जरूरी काम के सिससिले में बाहर जा सकते हैं।आज आपको कैरियर को लेकर अच्छी सूचना मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। अज्ञात लोगों पर तत्काल भरोसा न करें।
💐🌸🌷🏵️🎯🎯🔥🌺🌹

सिंह:-

आज यात्रा को टालें। आज का दिन कुछ चिंता में बीतेगा। आज महत्वपूर्ण फैसले न लें। आज सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। काम में रूकावट आ सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।रूके हुए काम पूरे होने की संभावना है। शासकीय कार्य लंबित रहेंगे। रिश्तेदारों का आगमन होगा।
🌹🌺🎯🏵️🌷🌸🌸💐🎉

कन्या:-

आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। जरूरी निर्णय लेने के लिए दिन ठीक रहेगा।यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। भारी मशीनरी से जुड़े कार्यों को सावधानी से करें। निवेश कर सकते हैं आज धन लाभ होगा।
🎉💐🌷🏵️🎯🎯🌺🌹🔥

तुला;-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। उधार को टालें। विरोधी शांत रहेंगे। दफ्तर में सहयोगी आपकी मदद करेंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। यात्रा पर जाने की योजना बनेगी।
🔥🌹🌺🎯🏵️🌷💐🎉🌸

वृश्चिक:-

आज पारिवारिक कार्यों के अलावा दफ्तर में भी जिम्मेदारी की अधिकता रहेगी। आपका दिन मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। निवेश के मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। परिवार की दिक्कत दूर होगी।
🌸🎉💐🌷🎯🌺🌺🌹🔥

धनु:-

आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पैतृक मामले सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाएंगे।कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। जोखिम न लें। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी रिश्तेदार के यहां से खुशखबरी मिलेगी।
🔥🌹🌺🎯💐🎉🌸🌸🏵️

मकर:-

कारोबार की मंदी दूर होगी। आज आप काफी खुश रहेंगे। आय के नए अवसर मिलेंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।समाज में आपकी सराहना होगी। जमीन या मकान में निवेश कर सकते हैं। आपको कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें।
🌸🌸💐💐🎯🌺🔥🔥🌷

कुंभ:-

आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। शासकीय कार्य रूके रहेंगे। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद खबर मिल सकती है।आपकी योजना फलीभूत होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज पारिवारिक काम को लेकर बाहर जा सकते हैं।
🌷🔥🎯🎯🌸🏵️🎉🌹🌹

मीन:-

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। कौशल बढ़ेगा। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।युवाओं को लाभ होगा। अविवाहितों का रिश्ता तय हो सकता है।
🌹🎉🏵️🌸🎯🔥🌷🌺💐

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here