आज का राशिफल एवं पंचांग:-21 जनवरी 2021, गुरुवार
🎉🌺🍁🌸🎯🌹🌹🏵️🥀
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-पौष
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-गुरुवार
🥀🏵️🎯🎯🍁🍁🌺🎉💐
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)-साध्य
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/मूल समाप्त
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-मंदिर में बेसन से बनी मिठाई चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🥀🏵️🌺💐🍁🎉🎯🌹🌹
आज का राशिफल
🥀🥀🥀🥀🥀
मेष:-
कार्यस्थल पर परेशानी हो सकती है। सहयोगियों की मदद से आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। वाहन चलाते समय आज काफी सावधान रहना होगा। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। घरेलू समस्या के चलते तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ जरूरी कार्य से जा सकते हैं।
🥀🌹🎯🎉💐🌺🌺🏵️🌸
वृष:-
आज आपको कामयाबी मिलेगी। धन लाभ होगा। रूके कार्य पूरे होंगे। शारीरिक कष्ट से निजात मिल सकती है। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। जरूरी कार्य के लिए बाहर जाएंगे।आज का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे।
🌸🏵️🌺💐🎉🌹🥀🥀🍁
मिथुन:-
आज शुभ सूचना मिल सकती है। आपका व्यवहार सभी को प्रभावित करेगा। कार्यस्थल पर चुनौतियाें का सामना करना पड़ेगा। आपकी सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उधार की रकम वापस मिल सकती है। वाहन या मकान खरीदने का प्लान बनाएंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।
🍁🥀🌹🎉💐🌺🏵️🌸🎯
कर्क:-
आज अचानक आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद खबर मिल सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। आय की स्थिति ठीक रहेगी। अनजान लोगों से कुछ नुकसान हो सकता है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। ऋण चुका सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
🎯🌸🏵️🌺💐🎉🌹🥀🍁
सिंह:-
आज समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। नए काम से लाभ होगा। व्यवसायी अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लोन ले सकते हैं। आज शुभ सूचना मिल सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। बाहर जाते समय सावधान रहें, चोट लगने की आशंका है।
🍁🥀🌹🎉💐🏵️🌸🎯🎯
कन्या:-
आज किसी की बात से कष्ट हो सकता है। तनाव बढ़ेगा। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ मतभेद होने की आशंका है। आपको धन लाभ होगा। कार्यस्थल में परिवर्तन संभव है। नया काम शुरू करेंगे। कैरियर की चिंता दूर हो सकती है।
🎯🌸🏵️🎉🌹🥀🍁🍁🌺
तुला:-
आज आपके कार्य मनमाफिक होंगे। संतान पक्ष से लाभ होगा। कार्यस्थल पर नई जानकारी मिलेगी। कारोबार में मुनाफा होगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। आज आपको शुभ सूचना मिल सकती है। जमीन-जायदाद के मामले सुलझेंगे।
🌺🍁🥀🌹🎉🏵️🌸🎯💐
वृश्चिक:-
आज आपको धन लाभ होगा। किसी से अनबन हो सकती है। तनाव बढ़ेगा। घर-परिवार में किसी बाद को लेकर कलह की स्थिति रहेगी। किसी कार्य को पूरा करने में दिक्कत महसूस करेंगे। पैतृक मामले को लेकर मतभेद उभरेंगे।
💐🎯🌸🏵️🎉🥀🍁🌺🌺
धनु:-
आज आपको सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। आज शुभ सूचना मिलेगी। दंपत्ति खुश रहेंगे। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। किसी से बहस हो सकती है। आय की स्थिति ठीक रहेगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। विरोधियों पर नजर रखें।
🌺🍁🥀🏵️🌸🎯💐🌹🌹
मकर:-
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अचानक कुछ अप्रिय घटना हो सकती है। सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है। विद्यार्थियों की समस्या का हल निकलेगा। किसी काम में घाटा होने की आशंका है। निजी चर्चा हर किसी से न करें। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी।
🌹💐🎯🌸🥀🍁🌺🌺🎉
कुंभ:-
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। आपका दिन अच्छा रहेगा। शासकीय काम आसानी से होंगे। अपनों का साथ मिलेगा। अचानक आपको खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। संतान पक्ष की समस्या को दूर कर पाएंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें।
🎉🌺🍁🥀🌸🎯💐🌹🏵️
मीन:-
आज आपके विरोधी हावी हो सकते हैं। आपको धन लाभ हो सकता है। नया काम फिलहाल शुरू न करें। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। अपनों का साथ मिलेगा ।कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
🏵️🌹💐🎯🌸🍁🌺🎉🎉