अम्बिकापुर : चौराहे में लगी गांधी की प्रतिमा नहीं आई असामाजिक तत्वों को रास…

0

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के रिंग रोड के गांधी चौक पर लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा असामाजिक तत्वों को रास नहीं आई और उन्होंने गांधी की प्रतिमा में तोड़ फोड़ की नापाक हरकत कर डाली। प्रतिमा के खंडित पाए जाने से लोगों में काफी आक्रोश है। महात्मा गांधी की प्रतिमा की एक हाथ व उनकी लाठी को नुकसान पहुंचाया गया है। कुछ लोगों का कहना है कि शनिवार को भी प्रतिमा खंडित देखी गई थी। सूचना पर एएसपी व सीएसपी ने स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कहा गया है कि यह असामाजिक तत्वों द्वारा कारित किया जाना प्रतीत नहीं हो रहा है, फिर भी जांच जारी है। गौरतलब है कि शहर के गांधी चौक के पास व पुलिस अधीक्षक के बंगले के नजदीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित है, जिसे शहर का हृदय स्थल मना जाता है। नगर निगम द्वारा उस स्थल को बेहद आकर्षक बनाया गया है। रविवार की सुबह लोगों ने देखा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की कलाई व कलाई से लगा डंडा टूटा हुआ था। महात्मा गांधी की प्रतिमा के खंडित होने की जानकारी पर लोग आक्रोशित हो गए।
सूचना पर एएसपी विवेक शुक्ला व सीसीएपी अखिलेश कौशिक ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पुलिस का मानना है कि मूर्ति कलाई के हिस्से से टूटी है और उसी के भार से लाठी भी टूटी है। टूटा हुआ हिस्सा मूर्ति के पास में ही पड़ा हुआ है। प्रारंभिक जांच में पुलिस असामाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम देने की संभावना कम बता रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रतिमा को ससम्मान ढका गया कपड़े से
नगर निगम के सहयोग से पुलिस ने खंडित गांधी की प्रतिमा को ससम्मान कपड़े से ढक दिया है। जल्द ही प्रतिमा की मरम्मत कराई जाएगी। वहीं लोगों का कहना है कि एसपी बंगले से सटे होने व वहां पर हर समय गार्ड भी तैनात रहते हैं इसके बावजूद भी प्रतिमा खंडित कैसे हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here